जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में जीविका दीदी व चौकीदार की होगी अहम भागीदारी

सासाराम सदर : ओडीएफ का जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में जीविका दीदी व चौकीदारों की अहम भागीदारी रहेगी. उक्त बातें शनिवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने शहर के फजलगंज स्थित बहुदेशीय हॉल में जीविका दीदी व चौकिदारों की कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे ओडीएफ कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए इस […]

सासाराम सदर : ओडीएफ का जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में जीविका दीदी व चौकीदारों की अहम भागीदारी रहेगी. उक्त बातें शनिवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने शहर के फजलगंज स्थित बहुदेशीय हॉल में जीविका दीदी व चौकिदारों की कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे ओडीएफ कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए इस वर्ष की स्वतंत्रता दिवस ओडीएफ से संबंधित जश्न-ए-आजादी के तहत मनायी जायेगी. इसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहित जीविका दीदी व चौकीदारों की भी अहम भागीदारी होगी,

तभी यह कार्यक्रम सफल होगा. डीएम ने इससे पहले ओडीएफ कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा चुकी जीविका दीदीओं को सराहा. साथ ही डीएम ने जश्न-ए-आजादी कार्य की कई जानकारी दी. कार्यक्रम के सूची के माध्यम से सभी जीविका दीदी व चौकीदारों को अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में कार्य करने की निर्देश दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >