खुले में शौचमुक्त हुआ नौहट्टा पंचायत

नौहट्टा : प्रखंड के नौहट्टा पंचायत को खुले में शौचमुक्त की घोषणा मुखिया लालमुनि देवी की अगुवाई में शनिवार को किया गया. संचालन दीपक चौबे ने किया. कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमाणपत्र लिखित रूप से दिया कि पंचायत पूरी तरह खुले में शौचमुक्त हो चुका है. कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य […]

नौहट्टा : प्रखंड के नौहट्टा पंचायत को खुले में शौचमुक्त की घोषणा मुखिया लालमुनि देवी की अगुवाई में शनिवार को किया गया. संचालन दीपक चौबे ने किया. कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमाणपत्र लिखित रूप से दिया कि पंचायत पूरी तरह खुले में शौचमुक्त हो चुका है. कार्यक्रम में सभी ने संकल्प

लिया कि भविष्य में भी गांव को खुले में शौचमुक्त रहेगा. मुखिया व समिति ने सभी वार्ड सदस्य को सम्मानित किये. बीडीओ बैजू मिश्रा ने कहा कि पंचायत ओडीएफ करने में सभी का सहयोग होता है. मौके पर बीइओ रामगति बैठा, बीडीसी अमरावती देवी, प्रियमोहन सहाय, सुब्रतो दा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, श्रीराम सिंह, उपेंद्र गुप्ता, विजेंद्र राम, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >