आधार नंबर खो गया है तो न करें अधिक चिंता

कुछ इजी स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड की कॉपी सासाराम शहर : अगर किसी कारण वश आधार कार्ड कहीं खो गया है, तो इसको लेकर अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. आसानी से इसकी दूसरी कॉपी हासिल की जा सकती है. लेकिन इसके लिए आधार नंबर की जानकारी रखना […]

कुछ इजी स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड की कॉपी
सासाराम शहर : अगर किसी कारण वश आधार कार्ड कहीं खो गया है, तो इसको लेकर अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. आसानी से इसकी दूसरी कॉपी हासिल की जा सकती है. लेकिन इसके लिए आधार नंबर की जानकारी रखना जरूरी है.
आधार कार्ड की दूसरी प्रति डाउनलोड करने के लिए अपना यूआइडी नंबर या एनरोलमेंट आइडी पता होनी चाहिए. ये आसान स्टेप्स फॉलो करें मिलेगा आधार नंबर : यूआइडीएआइ की वेबसाइट पर जाएं. स्क्रीन के टॉप पर दिख रहे दो विकल्पों में आधार नंबर (यूआइडी) के विकल्प को चुनें. अपना पूरा नाम भरें, जैसा आधार कार्ड में भरा गया था. उस ई-मेल एड्रेस या फोन नंबर को भरें, जो आधार बनवाते समय आपने दिया था. सिक्योरिटी कोड में दिये गये कैरेक्टर्स को भरें. इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें. वन टाइम पासवर्ड इ-मेल या फोन नंबर पर भेजा जायेगा.
इस पासवर्ड को बॉक्स में भरें फिर वेरिफाई ओटीपी पर क्लिक करें. इसके बाद आधार नंबर एसएमएस या इ-मेल के जरिये मिल जायेगा. यूआइडी नंबर मिल जाने के बाद आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए उसका उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए यूआइडीएआइ वेबसाइट पर इ-आधार पेज पर जाना होगा. इसके बाद मेरे पास आधार है का विकल्प चुनें. अपना आधार नंबर, पूरा नाम व अपने पते का पिन कोड दर्ज करें. इसके बाद इमेज टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर लिखे टेक्स्ट के अक्षरों को लिखें. वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करें व ओटीपी मिलने के बाद उसे सबमिट करें. इसके बाद वेलिडेट एंड डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें. साथ ही आधार कार्ड पासवर्ड-प्रोटेक्टेड पीडीएफ फाइल में डाउनलोड हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >