न्यायालयकर्मी ने एसपी से लगायी गुहार

सासाराम कोर्ट : व्यवहार न्यायालय में कार्यरत आशुलिपिक कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने जानमाल की रक्षा के लिए एसपी से मदद की गुहार लगायी है. इस बाबत न्यायालयकर्मी ने एसपी को फैक्स के माध्यम से आवेदन भी दिया है. उक्त कर्मचारी ने बीते वर्ष 16 दिसंबर को सासाराम मॉडल थाना में कुछिला, कोचस निवासी दिगेश्वर […]

सासाराम कोर्ट : व्यवहार न्यायालय में कार्यरत आशुलिपिक कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने जानमाल की रक्षा के लिए एसपी से मदद की गुहार लगायी है. इस बाबत न्यायालयकर्मी ने एसपी को फैक्स के माध्यम से आवेदन भी दिया है.
उक्त कर्मचारी ने बीते वर्ष 16 दिसंबर को सासाराम मॉडल थाना में कुछिला, कोचस निवासी दिगेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार व पीयूष कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस द्वारा उक्त मामले में आजतक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. मौके का फायदा उठाकर अारोपित बार बार कर्मचारी के कनसेरवा, फजलगंज स्थित निवास पर जाकर जानलेवा हमला करने का प्रयास करते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >