डूमरांव में एनएच 84 सड़क पर ट्रक चालक से हथियार के बल पर 75 हजार रुपये की लूट

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित प्रतापसागर गांव के समीप मंगलवार की शाम चार नामजद लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक के साथ मारपीट की और 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. ट्रक चालक के द्वारा नया भोजपुर ओपी थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है.

डुमरांव. नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित प्रतापसागर गांव के समीप मंगलवार की शाम चार नामजद लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक के साथ मारपीट की और 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. ट्रक चालक के द्वारा नया भोजपुर ओपी थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है. हालांकि पुलिस इस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर सघन जांच पड़ताल कर रही है.

ट्रक रुकबा कर पहले शीशा तोड़ा

ट्रक चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशलपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम अपनी गाड़ी लेकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे तभी प्रतापसागर से पहले मंदिर के पास गोलू यादव, चुन्नू यादव और चंदन यादव तीनों प्रतापसागर और सिद्धिपुर का रहने वाला राजेश यादव गाड़ी खड़ी करवाकर पहले सामने वाला शीशा तोड़ दिया.

75 हजार रुपये लेकर फरार

उसके बाद जबरन गेट खुलवाया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गाड़ी का क़िस्त जमा करने के लिए रखे गये 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. इस मामले में ट्रक चालक ने नया भोजपुर ओपी में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.

पुलिस कर रही जांच 

इस संबंध में ओपी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बीच सड़क पर गाड़ी रुकवा कर नामजद लोगों के द्वारा रुपये लूट का आरोप संदेहास्पद लग रहा है. पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >