बिहार विधानसभा के अंदर RJD के साथ हो गया खेला, 3 विधायक सत्ता पक्ष के साथ जाकर बैठे, तेजस्वी ने किया विरोध

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही राजद को बड़ा झटका लगा. राजद के तीन विधायक अपने खेमे से अलग हो गए और सत्ता पक्ष के साथ जाकर बैठ गए.

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार का बहुमत परीक्षण सोमवार को हो रहा है. एनडीए की नयी सरकार को बहुमत साबित करना है. सदन शुरू होने से पहले तक खेला होने के दावे दोनों खेमों की ओर से होते रहे. वहीं विधानसभा के अंदर प्रवेश करने के बाद राजद को कई विधायकों ने झटका दे दिया. राजद के तीन विधायक एक-एक करके अपने खेमे से अलग हो गए. तीनों विधायक सत्ता पक्ष की ओर जाकर बैठ गए. जिसके बाद राजद ने इसका विरोध भी दर्ज कराया.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >