Bihar News: आज बंद रहेंगी पटना की ये कई सड़कें, इन रूटों में बदलाव, जानें किन रास्तों में होगा फेरबदल

फ्रेजर रोड में पटना जंक्शन-डकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का पश्चिमी फ्लैंक केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के कारकेड एवं इनके पारिवारिक वाहनों और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा.

आज 73वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी. तमाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना के कई सड़कों को कुछ देर के लिए बंद किया गया है तो कई के रूट बदले गए हैं. सुबह सात बजे से यह सभी रास्ते बंद है. ऐसे में अगर आप इस समय कहीं निकलने वाले हैं तो जरा रूट देख लें नहीं तो परेशानी हो सकती है.

कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे?

  • फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लैंक-डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा.

  • कोतवाली टी प्वाइंट से पुलिस लाइन तक जाने वाले वाल मार्ग कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेगा.

  • भोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग से बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक ही जा सकेंगे.

  • न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा.

  • पटना जंक्शन फ्लाइओवर उपर से उत्तर की तरफ रामगुलाम चौक व गांधी मैदान जाने वाली सड़कें भी आम वाहनों के लिए बंद रहेंगी.

Also Read: Republic Day 2022: पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा, सीएम ने दी शुभकामनाएं
किन रास्तों में होगा फेरबदल

फ्रेजर रोड में पटना जंक्शन-डकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का पश्चिमी फ्लैंक केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के कारकेड एवं इनके पारिवारिक वाहनों और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा. निजी वाहनों के लिए फ्रेजर रोड मजहरुलहक पथ में पटना जंक्शन-डकबंगला चौराहा तक और वहां से पूरब की ओर भट्टाचार्य चौक पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे.

यदि कोई वाहन एग्जीविशन रोड पर जाता है तो उसे बिग बाजार के सामने से पुन: वापस भट्टाचार्या मोड़ की ओर भेज दिया जाएगा. देश रत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा (कवि गुरु रविंद्र चौक) एवं फ्रेजर रोड (मजरुलहक पथ) में डाकबंगला चौराहे (कवि गुरु रवींद्र चौक) से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) एवं चिल्ड्रेन पार्क (शहीद पीर अली पार्क) होते हुए कारगिल चौक मार्ग पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी तरह के वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >