Bihar: पटना में हुआ रावण दहन, राज्यपाल और सीएम नीतीश कार्यक्रम में हुए शामिल

Bihar: दशहरे के दिन दोपहर से हो रही हल्की बारिश के बीच शाम को साढ़े पांच बजे के करीब पटना के गांधी मैदान में पुतला दहन हुआ. इस कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हुए.

Bihar: पटना के गांधी मैदान में हल्की बारिश के बीच दशहरे के मौके पर रावण का पुतला दहन हुआ. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही सूबे के दोनों डिप्टी सीएम शामिल हुए. बता दें कि राजधानी पटना में आज दोपहर से ही बारिश हो रही है. एक वक्त तो ऐसा आया जब गांधी मैदान के रावण का सिर टूट गया. हालांकि प्रशासन ने बारिश को ध्यान में रखकर वाटर प्रूफ पुतला बनवाया था.

खबर अपडेट की जा रही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >