Indian Railways: 10 दिसंबर से चलेगी राजेंद्रनगर-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन, जानें डिटेल्स

Indian Railways: ट्रेन संख्या 18185-18186 गोड्डा-टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस उद्घाटन ट्रेन बनकर 22 अक्तूबर को चलेगी. उद्घाटन के दिन ट्रेन संख्या 03410 गोड्डा-टाटा ट्रेन चलेगी. ट्रेन गोड्डा से दोपहर 1.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी.

भागलपुर: भागलपुर के रास्ते टाटानगर-गोड्डा के बीच नयी साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन परिचालन की हरी झंडी पूर्व में ही मिल गयी है. इस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ 22 अक्तूबर को होगी. उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीआरएम विकास चौबे भागलपुर के रास्ते मालदा से गोड्डा पहुंचेंगे.

 सुबह 11:30 मिनट पर पहुंचेंगे DRM

डीआरएम का सलून भागलपुर में सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी, जो 10 मिनट रूक कर गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी. इधर, ट्रेन संख्या 18185-18186 गोड्डा-टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस उद्घाटन ट्रेन बनकर 22 अक्तूबर को चलेगी. उद्घाटन के दिन ट्रेन संख्या 03410 गोड्डा-टाटा ट्रेन चलेगी. ट्रेन गोड्डा से दोपहर 1.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी.

वहीं, यह साप्ताहिक ट्रेन गोड्डा से हर मंगलवार दोपहर 12.40 बजे और हर सोमवार दिन में 1.40 बजे टाटा से प्रस्थान करेगी. ट्रेन पोरैयाहाट, हंसडीहा, मांदारहिल, बाराहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, कियूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद पहुंचेगी. वहां से रात 1.20 बजे प्रस्थान करेगी. यहां से बोकारो, मुरी होते हुए सुबह 6.45 बजे टाटा पहुंचेगी. ट्रेन टाटानगर से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी और गोड्डा सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी.

10 दिसंबर से चलेगी राजेंद्रनगर-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस

भागलपुर के रास्ते गोड्डा-राजेंद्रनगर के बीच एक नयी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी. इसका परिचालन 10 दिसंबर से होगी. वहीं, बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के परिचालन के दिन में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन अब बांका से शनिवार की जगह शुक्रवार को छोड़कर चलेगी. वहीं, राजेंद्रनगर से रविवार की जगह शनिवार को नहीं चलेगी. बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के रैक को ही गोड्डा- राजेंद्रनगर एक्सप्रेस में इस्तेमाल किया जायेगा. इधर, राजेंद्रनगर-गोड्डा के बीच बख्तियारपुर, हाथीदह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, धौनी, बाराहाट, मंदारहिल, हसडीहा और पोड़ैयाहाट में भी कॉमर्शियल स्टॉपेज रहेगा.

हर शुक्रवार को रात 10.05 बजे खुलेगी राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस

राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से हर शुक्रवार को रात 10.05 में चलेगी. यह ट्रेन किऊल रात 12.55 बजे पहुंचेगी और एक बजे रवाना हो जायेगी. इसके अगले दिन भागलपुर सुबह 3.15 बजे पहुंचेगी और 3.35 बजे रवाना होगी. हंसडीहा सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी और 5.55 बजे रवाना होगी. गोड्डा पहुंचने का समय सुबह 7 बजे है.

हर शनिवार को सुबह 7.35 बजे रवाना होगी गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस

गोड्डा से हर शनिवार को सुबह 7.35 बजे रवाना होगी और हंसडीहा सुबह 8.27 बजे पहुंचकर 8.20 बजे खुल जायेगी. भागलपुर सुबह 10.41 बजे पहुंचेगी और 10.46 बजे खुल जा���ेगी. यह ट्रेन किउल दिन में 1.35 बजे पहुंचेगी और यहां से रवानगी का समय दिन के 1.40 बजे है. शाम 4.10 बजे यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >