पूर्णिया. किराना दुकान में नशे के सामान बेचने से मना करने के मामले में चाकू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना शनिवार दोपहर को केनगर थाना क्षेत्र के बालू घाट में हुई. पीड़ित युवक के नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज निवासी शुभम कुमार द्वारा घटना के संबंध में केनगर थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में उसने कहा है कि वह बालू घाट बाजार स्थित एक किराना दुकान में दाल खरीदने गया था. जहां देखा कि दुकानदार द्वारा कुछ लोगों को अवैध नशा का सामान बेचा जा रहा है. इनमें नौशादर, छुआ गुड़ एवं गांजा का पुड़िया शामिल था. उसके मना करने पर वहां मौजूद दुकानदार के दोनों बेटे ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. फोटो. 3 पूर्णिया 55-चाकू के हमले से घायल युवक.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
