बिहार दिवस पर यश मिश्रा ने बढ़ाया मान

बीकोठी

बीकोठी. बिहार दिवस 2026 पर बीते 19 मार्च को किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बड़हराकोठी प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र यश कुमार मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. यश कुमार मिश्रा वर्ग 5 का छात्र है. उसने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परिचय देते हुए जिले भर के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया. उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. विद्यालय में इस सफलता के बाद जश्न का माहौल देखा गया. शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने यश कुमार मिश्रा को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि यश की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी यश कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >