सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में मनाया वर्ल्ड टीबी डे

बड़हरा कोठी

बड़हरा कोठी. प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में डॉ.छोटे लाल की अध्यक्षता में वर्ल्ड टीबी डे मनाया गया. क्षय रोग के संबंध में डॉ.छोटे लाल ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है तथा शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है(बाल व नाखून को छोड़कर) यक्ष्मा जीवाणु के कारण होता है तथा रोगी के बलगम से स्वस्थ व्यक्ति में फैलता है. एक वर्ष में एक क्षय रोगी 10 से 15 स्वस्थ्य व्यक्तियों को टीबी रोग फैला सकता है. अमित कुमार सुमन ने नारा दिया हम ने ठाना है टीबी मुक्त भारत बनना है. उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक दिनों से लगातार खांसी टीबी के मुख्य लक्षण है. वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना संध्या के समय तेज बुखार एवं पसीना आना. भूख कम लगना बलगम में खून आना भी टीबी के लक्षण हो सकते हैं. कमल चौधरी ने कहा कि टीबी से लापरवाही सेहत पर पड़ेगी भारी. टीबी इलाज संभव है, समय पर जांच सही इलाज. बिनोद कुमार ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि, खांसी होने पर बलगम जांच कराएं. मौके पर, तौसीफ कमरे,एलटी सुजीत कुमार, यक्ष्मा सेवक विनोद कुमार पंडित, अंकुश सिंह, प्रधान लिपिक पवन कुमार ,सहायक लिपिक विवेक कुमार, संतोष कुमार, चंन्द्रदीप मंडल, रतन कुमार, मोहन कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार, एएनएम अनिता कुमारी,हिना प्रवीण सैकड़ों की संख्या में रोगी एवं परिजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >