अटल की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

अटल की पुण्यतिथि पर

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा,अटल जी एक प्रखर वक्ता, कवि, और आदर्श राजनेता थे, जिनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया. उनका योगदान राष्ट्र के निर्माण में अविस्मरणीय है.इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविताओं का पाठ भी किया गया. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, राजेश रंजन, महामंत्री संजीव सिंह, अरुण राय पुलक, बायसी पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव, जिला मंत्री संजय पोद्दार, अनुपम झा, अभ्यम लाल, रितेश सिंह, प्रकाश दास मंडल अध्यक्ष पश्चिम भाग अजित सिन्हा, हरी दास उपस्थित थे. फोटो. 17 पूर्णिया 4- कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >