मनरेगा मजदूरों को चार माह से भुगतान नदारद

अमौर

अमौर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को पिछले चार महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे उनकी स्थिति चरमरा गई है.इससे होली के बाद अब ईद भी फीकी पड़ने का डर सता रहा है. प्रखंड के मजदूर प्रमिला देवी, जगदीश विश्वास, रानी देवी, माणिकचंद विश्वास, रीना देवी, सुषमा देवी, महजबी, इमरान, मो रागिब, नजरा , सकुर, नौसरी, अफसरी आदि ने बताया कि हमलोग पिछले दिसंबर से काम कर रहे हैं लेकिन अब तक एक भी पैसा नहीं मिला है नियमानुसार मनरेगा मजदूर को उसकी मजदूरी का भुगतान 15 दिनों में हो जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >