राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

केनगर

केनगर. केनगर अंचल में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रशासनिक कार्यों पर असर देखने को मिल रहा है. हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, भूमि मापी, लगान वसूली, प्रमाण पत्र सत्यापन, ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं. इससे अंचल कार्यालयों में आनेवाले आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि उन पर लगातार अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है. जबकि मूलभूत सुविधाएं और पदोन्नति से संबंधित मामले वर्षों से लंबित हैं. ऐसे में मजबूर होकर उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >