पल्लवी गुप्ता ने की नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रामधुनी यज्ञ कार्यक्रम

पूर्णिया. पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के हनुमान मंदिर में आयोजित रामधुनी यज्ञ कार्यक्रम में नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया. मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, उपाध्यक्ष राम बहादुर राजभर, कोषाध्यक्ष कुन्दन राजभर, सचिव राजेश राजभर, शंकर राजभर, प्रकाश चौधरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उपमहापौर श्रीमती गुप्ता का स्वागत किया.स्वागत कार्यक्रम के बाद श्रीमती गुप्ता ने यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने कहा कि रामधुनी यज्ञ जैसे पावन आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का कार्य करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >