प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए एमएल आर्य कॉलेज की टीम का स्वागत

पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता में रनर रही एमएल आर्य कॉलेज की टीम का जोरदार स्वागत किया गया.

कसबा (पूर्णिया). पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता में रनर रही एमएल आर्य कॉलेज की टीम का जोरदार स्वागत किया गया. बताते चलें कि एमएल आर्य कॉलेज की खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक व चार कांस्य पदक बटोर कर ओवरआल रनरअप बने. प्रधानाचार्य रीता सिन्हा ने छात्रा वर्ग में एमएलआर्य कॉलेज के इस शानदार प्रदर्शन के लिए कॉलेज खेल पदाधिकारी प्रो हरिशंकर कुमार एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना की. प्रधानाचार्य ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में एमएल आर्य कॉलेज बालिका खेलकूद में एक सशक्त टीम के रूप में काम कर रही है. खेलकूद में एमएल आर्य कॉलेज की छात्राओं का स्वर्णिम इतिहास रहा है. प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी को खेल सामग्री व सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया है. कॉलेज खेल पदाधिकारी प्रो हरिशंकर कुमार ने कहा कि वर्तमान सुविधाओं में भी यहां के खिलाड़ियों ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया है एवं ओवरऑल रनरअप बनना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >