लंबित मामलों के वारंटी गिरफ्तार

अमौर

प्रतिनिधि अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में बीति रात हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार वारंटी मो. प्रवेज पिता मो युनुस, साकिन दलमालपूर, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया है जो अमौर थाना कांड सं० 46/05 का अभियुक्त एवं न्यायालय निर्गत एसटी 369/19 का वारंटी रहा है जिसे अमौर थाना के एसआई अनन्त राम ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी/अभियुक्त को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >