जानकीनगर स्वीकृति मिलने के बाद भी नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में अग्निशमन केंद्र की यूनिट अबतक खुलने का इंतजार हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जानकीनगर इलाके में अगलगी घटनाएं को लेकर अग्निशमन विभाग ने एक छोटा दमकल वाहन जानकीनगर थाना में उपलब्ध कराया था. वर्षों पूर्व वह भी छोटा दमकल वाहन जानकीनगर थाना से हटा लिया गया.जिसके कारण अगलगी की घटनाएं घटित होने पर 15 से 20 किलोमीटर दूर अग्निशामन केन्द्र बनमनखी से दमकल वाहन मंगवाना पड़ता है.जबतक दमकल वाहन पहुंचता तबतक आग की लपटों में सबकुछ राख हो जाता है.स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं सासंद को लिखित आवेदन पत्र सौंपकर नगर पंचायत जानकीनगर में अग्निशमन केंद्र की एक यूनिट खोलने की मांग की थी.इसके बाद सांसद ने जिला पदाधिकारी पूर्णिया को पत्र लिखकर भेजा था.इसके बाद नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में अग्निशमन केंद्र की यूनिट खोलने की स्वीकृति मिली थी.परंतु अबतक दमकल वाहन नहीं पहुंचा है.जबकि स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत जानकीनगर में सरकारी जमीन अधिग्रहण कर अग्निशमन केंद्र की यूनिट का नया भवन निर्माण कराने की भी मांग की है.वहीं जिला सहायक अग्निशालय पदाधिकारी पूर्णिया सूरी चौहान ने बताया कि अग्निशमन केंद्र बनमनखी में दो बड़ा वाहन उपलब्ध है. दोनों वाहन काफी पुराना है और अक्सर खराब हो जाता है. किसी तरह से मिस्त्री से ठीक करवाकर आग पर काबू पाना पड़ता है.अगर एक बडा वाहन जानकीनगर भेजते हैं.तो बहुत दिक्कत हो जाएगी.जबकि जानकीनगर इलाके में अगलगी की घटनाएं घटित होते रहती है. पूर्व में मेरे द्वारा जानकीनगर में अग्निशमन केंद्र की यूनिट खोलने की अति आवश्यकता को लेकर विभाग एवं सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया था. इस बाबत अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी बनमनखी रंजन कुमार ने बताया कि जानकीनगर में अग्निशमन की यूनिट खोलने के लिए पत्र मिला है. दमकल के बड़ी वाहन एवं आदर्श थाना जानकीनगर के नये बिल्डिंग में दमकल वाहन में पानी भरने के लिए फायर हायडरेन्ट लगवाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है.उन्होने आगे बताया दमकल वाहन काफी पुराना है .इसलिए अक्सर कुछ न कुछ गड़बड़ी वाहनमें होती है. जानकीनगर में नये वाहन की जरूरत है तथा पुराने दोनों वाहन की मरम्मत करवानी पड़ेगी. फोटो. 19 पूर्णिया 16- अग्निशमन केन्द्र के पदाधिकारी एवं कर्मी
स्वीकृति के बाद भी जानकीनगर में अग्निशमन केंद्र की यूनिट खुलने का इंतजार
जानकीनगर इलाके में अगलगी की घटनाएं घटित होते रहती है
