बनमनखी. विश्व हिंदू परिषद का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को बनमनखी प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई पंचायत अंतर्गत बिलकोदर टोला पहुंचा,जहां बीते दिनों एक महिला की हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी.मामले को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.शिष्टमंडल ने बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात कर घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया. प्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन मामले की गहन जांच की आवश्यकता है. विहिप नेताओं ने इस प्रकार की घटनाओं के पीछे एक सुनियोजित गिरोह सक्रिय होने की आशंका जतायी है.शिष्टमंडल में विहिप प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, विहिप नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, अशोक कुमार पोद्दार, अभिषेक चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
महिला हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला विहिप का शिष्टमंडल
विश्व हिंदू परिषद
