अमौर. आगामी रामनवमी पर प्रखंड क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर विश्व हिंदू परिषद विहिप द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है. आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए परिषद के सदस्यों द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर बैठकें की जा रही हैं, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई.तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा 26 मार्च को निकाली जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ धुरपैली से होगा, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ मंगलपुर होते हुए अमौर स्थित शिव-दुर्गा मंदिर पहुंचेगी.शिव-दुर्गा मंदिर परिसर से शोभायात्रा पुनः प्रस्थान करेगी और फकीरटोली तक जाएगी, जहा यात्रा का विधिवत समापन होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार की शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य झांकियां होंगी.प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियों के साथ श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश देना है. मौके पर पोठिया गंगेली मुखिया राजेश कुमार विश्वास,बिमलेश कुमार, जयंत कुमार , संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे. फोटो -19 पूर्णिया 18- रामनवमी को लेकर बैठक करते विहिप
अमौर में धुरपैली से फकीरटोली तक भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी में जुटी विहिप
अमौर
