पैट परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों से मिले वीसी, खुद लिया आवेदन

पैट 2024-25 परीक्षा रद्द होने से छात्र भारी असमंजस में हैं. परीक्षा की तैयारी में लगी मेहनत पर पानी फिरने के बाद अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर गुहार लगाई है. कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को सुना और उनका आवेदन स्वयं स्वीकार किया, साथ ही छात्रहित में कार्रवाई का आश्वासन दिया.

पूर्णिया : पैट 2024 और पैट 2025 को निरस्त किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में हुए हंगामे के बीच कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की. कुलपति ने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और उनका आवेदन स्वयं लिया. उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय की मंशा हमेशा छात्रहित में काम करने की रही है.

विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैट अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए आवेदन पर विश्वविद्यालय प्रशासन समुचित विचार करेगा. इसके बाद मामले में मार्गदर्शन लेने के लिए लोकभवन को पत्राचार किया जाएगा. लोकभवन से जो भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा, उस पर बिना विलंब के अमल किया जाएगा.

परीक्षा रद्द होने से असमंजस में अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पैट 2024-25 के लिए आवेदन किया था. परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद इसे निरस्त कर दिया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी में उन्होंने काफी समय और मेहनत लगायी है. परीक्षा रद्द होने से शोध में प्रवेश की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

विशेष रूप से लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब शोध कार्य शुरू होने का इंतजार है. उन्होंने कुलपति से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पैट 2024-25 की निरस्त परीक्षा जल्द आयोजित कराने की पहल करने का अनुरोध किया है, ताकि परीक्षा और इसके बाद की प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

कुलपति को आवेदन देने वालों में सागर कुमार आनंद, प्रणव कुमार, विकास कुमार, कुंदन कुमार नंदन, भानु प्रताप, प्रियमश्री, दिव्या कुमारी, सुमित झा, कोमल कुंज, स्वीटी कुमारी, मुकेश साह और रवि गुप्ता सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >