पटना से पूर्णिया-जोगबनी तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सीमांचल को जल्द मिलेगी सौगात

Vande Bharat Express: कोसी सीमांचल के लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. पटना से पूर्णिया होकर जोगबनी-अररिया तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की संभावना है. इससे सीमांचल के जिलों को तेज, आरामदायक यात्रा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्रों में बढ़ावा मिलेगा.

Vande Bharat Express: कोसी सीमांचल के लोगों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है. बहुत जल्द पटना से पूर्णिया होकर जोगबनी-अररिया तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा सकती है. इस रूट के शुरू होने से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और आसपास के जिलों के लोगों को तेज, आरामदायक और आधुनिक ट्रेन सेवा मिलेगी.

पूर्णिया के विकास को नई दिशा मिलेगी

पूर्णिया में पहले से एयरपोर्ट, बड़े मेडिकल कॉलेज, मेडिकल हब और यूनिवर्सिटी है. अब वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा जुड़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी. पटना से पूर्णिया की यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लेसी सिंह ने की थी मांग

बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस ट्रेन की मांग की थी. रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है और अधिकारियों को संचालन की संभावनाओं की जांच करने का निर्देश दे दिया है.

यह ट्रेन जोगबनी से पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए पटना तक चलेगी. मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि सीमांचलवासियों के सपनों को रफ्तार देने वाला तोहफा है. बहुत जल्द इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: पटना, दरभंगा समेत बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >