मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने के लिए संतुलित उर्वरक का प्रयोग जरूरी : डॉ डीके महतो

कृषि कॉलेज के प्राचार्य ने ‘सर्टिफिकेट कोर्स’ के महत्व पर किया फोकस

कृषि कॉलेज के प्राचार्य ने ‘सर्टिफिकेट कोर्स’ के महत्व पर किया फोकस

पूर्णिया कृषि कालेज में शुरू हुआ समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रशिक्षण

पूर्णिया. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में ’समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय के सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण का 24वां बैच विधिवत शुरू हुआ. बतौर मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य डॉ. डी. के. महतो ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार का अवसर प्रदान करता है. खेती में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन करना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ जल संधारण की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है. इसके साथ ही साथ कृषि में लागत मूल्य में भी कमी आती है जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होता है. उन्होंने कहा कि मानव के दैहिक जीवन के लिए जिस प्रकार संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मिट्टी की संरचना व उर्वरता को बनाये रखने के लिए संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना आवश्यक है.

इससे पहले प्राचार्य डा. महतो ने इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उनके साथ नोडल पदाधिकारी डॉ आशीष रंजन, प्राध्यापक सह मुख्य वैज्ञानिक, डॉ जनार्दन प्रसाद, स्नेहा, डॉ चेतना, सी.के, बिनोद कुमार झा आदि भी थे. प्राचार्य डा. महतो ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि किसान सीधे अपने खेत की समस्याओं के लिए अपने नजदीक के कृषि उपादान विक्रेताओं से संपर्क करते हैं और समाधान पाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस प्रशिक्षण पर विषेष जोर दे रही है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए नोडल पदाधिकारी डॉ. आशीष रंजन ने बताया कि यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें प्रायोगिक तथा सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त होगा. इस अवसर पर कई प्रशिक्षुओं ने भी अपने अपनेे विचार रखे. ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण में पांच जिले यथा पूर्णिया, कटिहार ,अररिया, जमुई और मधेपुरा के कुल 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे. सहायक नियंत्रक बिनोद कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >