जेपी सेनानी विचार मंच ने किया भूमिगत आवेदकों की जांच का आग्रह

पूर्णिया जिला जेपी सेनानी विचार मंच ने डीएम को आवेदन देकर जेपी सम्मान योजना के तहत आवेदन पत्रों की जांच में विभिन्नता को दूर करने व जिले के सात प्रखंडों के आवेदकों को भी जांच करवाये जाने का अनुरोध किया है.

पूर्णिया. पूर्णिया जिला जेपी सेनानी विचार मंच ने डीएम को आवेदन देकर जेपी सम्मान योजना के तहत आवेदन पत्रों की जांच में विभिन्नता को दूर करने व जिले के सात प्रखंडों के आवेदकों को भी जांच करवाये जाने का अनुरोध किया है. मंच के अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने अपने आवेदन में कहा है कि जेपी सम्मान योजना के तहत भूमिगत आवेदकों की जांच के लिए 29 मार्च 2025 को जिले के सभी 14 प्रखंडों के कुल 615 आवेदकों की जांच का निर्देश दिया गया था. पुनः 22 नवंबर 2025 को पुन: दूसरे आदेश में जिले के मात्र 497 आवेदकों की सूची जारी की गयी है. इसमें मात्र 07 प्रखंडों के भूमिगत आवेदकों यथा भवानीपुर, बीकोठी, धमदाहा, रूपौली, कसबा, पूर्णिया पूर्व व बनमनखी प्रखंडों के आवेदकों का ही उल्लेख है. श्री दीपक ने शेष बचे प्रखंडों के आवेदकों की जांच करने का अनुरोध किया है. आवेदन में कहा गया है कि भूमिगत आवेदकों की जांच के संबंध में उल्लेखित 4 साक्ष्यों में से कोई एक साक्ष्य के आधार पर भूमिगत सदस्यों के आवेदनों की सत्यता का दावा होने का उल्लेख किया गया है. इस संबंध में कहना है कि प्रखण्ड स्तर पर भूमिगत आवेदकों द्वारा दिये जाने वाले साक्ष्य / सबूतों को लेने से इंकार कर दिया गया है. यहां तक कि भूमिगत आवेदक सदस्यों द्वारा पर्याप्त साक्ष्य जमा लेने के बावजूद प्रखंड स्तरीय जांच कर्मी अनुशंसा किये वगैर ही लिख कर भेज दिया गया कि साक्ष्य जमा नहीं किया गया है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण पूर्णिया, सदर एवं बनमनखी प्रखंड है. मंच के अध्यक्ष ने भूमिगत सदस्यों के जांच में दिये जाने वाले प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह को प्रदान करने हेतु पारदर्शी कार्रवाई शीघ्रातिशीघ्र करने की की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >