राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने बाहरी तत्वों की फूंकी गाड़ी

छात्रों ने बाहरी तत्वों की फूंकी गाड़ी

पूर्णिया. मंगलवार को पूर्णिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया. एक दिन पूर्व पुराने हॉस्टल बिल्डिंग में बाहरी तत्वों के अवैध कब्जे का विरोध करने पर छात्रों के साथ मारपीट की गयी थी. इसमें कई छात्र चोटिल हुए थे. इसी के बाद आक्रोशित छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साये छात्रों ने बाहरी तत्वों की गाड़ी आग में फूंक दी. मंगलवार को पुन: बाहरी तत्व उनके साथ मारपीट करने पहुंचे. इससे गुस्साए छात्रों ने पुराने हॉस्टल बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद वे लोग कॉलेज कैंपस से भाग निकले. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ पार्थ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. घटना को लेकर छात्रों ने पुलिस को आवेदन दिया है. इधर, आक्रोशित छात्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर में नये गर्ल्स हॉस्टल बनने के बाद पुरानी हॉस्टल बिल्डिंग खाली पड़ी है. पिछले 2 सालों से इस बिल्डिंग पर बाहरी तत्वों का कब्जा है. बाहरी तत्वों ने 50 लड़कों को पुराने खाली पड़े हॉस्टल में शरण दे रखा है. वे इसके बदले उनसे रुपये हर महीने वसूलते हैं. इसका हमलोग विरोध कर रहे थे. सोमवार की शाम अचानक 10-12 की संख्या में बाहरी तत्व यहां आ धमके और उनके साथ मारपीट करने लगे. इसमें कई छात्र घायल हो गये.इसके विरोध में कॉलेज के सभी छात्र उग्र हो उठे. घटना की सूचना पाकर प्रिंसिपल और के.हाट थाना की पुलिस सोमवार देर शाम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. आज फिर से बाहरी तत्व उनके साथ मारपीट करने हॉस्टल आ धमके. घटना के संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों के प्रवेश और मारपीट को लेकर छात्रों ने उन्हें आवेदन सौंपा था. इस संबंध में उन्होंने एसडीओ पार्थ गुप्ता से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी. उनकी सूचना पर ही एसडीओ और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से समूचे घटनाक्रम की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >