बेलौरी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जोगबनी-कटिहार रेलखंड के पूर्णिया जंक्शन व रानीपतरा स्टेशन के बीच सोमवार की सुबह बेलौरी 13 नंबर गुमटी पाया संख्या 25/4 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी

पूर्णिया पूर्व.

जोगबनी-कटिहार रेलखंड के पूर्णिया जंक्शन व रानीपतरा स्टेशन के बीच सोमवार की सुबह बेलौरी 13 नंबर गुमटी पाया संख्या 25/4 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गयी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 6:00 बजे जब कुछ लोग रेलवे पटरी की ओर गए, तब उन्होंने शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी . सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर व जीआरपी की उपनिरीक्षक मीणा कुमारी , मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिमा भेज दिया . जीआरपीएफ की उपनिरीक्षक मीणा कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >