बस स्टैंड के समीप नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

भवानीपुर बस स्टैंड के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

भवानीपुर. भवानीपुर बस स्टैंड के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान यादव टोला भवानीपुर निवासी पप्पू कुमार यादव एवं सुदामा नगर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में पदस्थापित सअनि सुभाष कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों के विरुद्ध भवानीपुर थाना में कांड दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >