अररिया के दो तस्कर 98.99 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. बोलेरो नियो गाड़ी से दो तस्कर को 98.99 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर के साथ सरसी पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों तस्कर पूर्णिया से स्मैक ब्राउन सुगर लेकर चम्पानगर के रास्ते कचहरी बलुआ होते हुए रानीगंज की ओर जा रहे थे. सरसी थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिलने पर कचहरी बलुआ पेट्रोल पम्प के पास चंम्पानगर कचहरी बलुआ सड़क पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की गयी. चेकिंग के क्रम में चम्पानगर की ओर से आ रहे उक्त बोलेरो को रोककर जांच की गयी. बोलेरो पर सवार राहुल कुमार मेहता उर्फ लालू साकिन मिर्जापुर कोठी वार्ड 13 अररिया और आशीष कुमार मेहता साकिन मिर्जापुर कोठी वार्ड 10 ,सिमराहा अररिया के पास से 98.99 ग्राम स्मैक, बोलेरो के अंदर मैट में छिपाकर रखा गया 88000 रुपया बरामद किया गया. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सरसी थाना कांड सं 190/24 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम मे पुअनि प्रभात कुमार रंजन, सरसी थाना, पुअनि चंन्द्रकिशोर सिंह, सरसी थाना, पुअनि अशोक कुमार, सरसी थाना,सअनि सूरज कुमार, सरसी थाना, सअनि गुडडु यादव, सरसी थाना, पीटीसी संजीत कुमार, सिपाही मो. सादिक हुसैन, सिपाही चितरंजन कुमार शामिल थे. फोटो. 18 पूर्णिया 16 परिचय:- प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसडीपीओ हुलास कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >