महज 12 घंटे में एनएच 31 पर अलग-अलग हादसे में दो की मौत, दो घायल

हरदा (पूर्णिया)

हरदा (पूर्णिया). महज 12 घंटे में एनएच 31 पर अलग-अलग हादसे में दो की मौत हो गयी. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे नया टोला गंगेली के समीप एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी जिसमें कार में सवार एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मरंगा थाना पुलिस एसआई राम कुमार ने बताया मृतक की पहचान कोढा़ थाना के महिनाथपुर निवासी उमेश प्रसाद यादव का पुत्र चंदन कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई. वही जख्मी रौनक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी. लगभग 10 दिन पहले घर में एक बेटी की जन्म ली है. वही पत्नी रो रोकर बेहोश हो जाती है. इधर, बियाडा ओपी प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब 11 बजे दिन में एनएच 31 किरण कोल्ड स्टोरेज के समीप ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर हुई जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया .बियाड़ा ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान टीकापट्टी थानाक्षेत्र के तीनटेंगा गांव निवासी नवनीत कुमार उम्र 12 वर्ष रूप में की गई. जख्मी चंदन कुमार को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया. दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >