मजरा बखरीकोल में दो परिवार के घर जलकर राख

मरंगा थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र के कामाख्या ओपी अन्तर्गत मजरा पंचायत के बखरीकोल वार्ड नं 12 में आग लगने से दो लोगों के घर जलकर खाक हो गये. घटना शुक्रवार दोपहर की है. पीड़ित मो. मतीन एवं मो. मरगूब के दो-दो घर , आधा दर्जन बकरियां और दो गाय झुलस गई . दोनों को करीब तीन तीन लाख रुपए क्षति हुई. मजरा मुखिया सुबी आरा एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रकाश भारती ने केनगर अंचलाधिकारी को सूचित कर मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >