फाइनेंसकर्मी से लूट मामले में मधेपुरा के दो अपराधी गिरफ्तार

बीकोठी

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने रुपया एवं मोबाइल लूट मामले के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के धमदाहा शाखा के फील्ड ऑफिसर द्वारा 2 मई 2025 को रुपया एवं मोबाइल लूट की लिखित शिकायत की गयी थी. जांचोपरांत मामला सत्य पाए जाने पर रघुवंशनगर थाना कांड संख्या 35/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. उसी मामले में मधेपुरा जिला के भतनी थानाक्षेत्र के भतनी निवासी गौरव कुमार एवं सिकयाहा गांव निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताते चलें कि 2 मई 2025 को अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र निवासी एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के धमदाहा शाखा में कार्यरत फील्ड ऑफिसर ज्योतिष कुमार महिखण्ड में बैठक एवं किस्त जमा लेकर हथियोन्दा गांव जा रहे थे. महिखण्ड बिहारीगंज रोड पर पाखर गाछ के पास पहुंचते ही एक पल्सर एवं एक अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ज्योतिष कुमार को घेर हथियार का भय दिखाकर 30 हजार रुपये एवं सैमसंग का एक मोबाइल लूट लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >