अमौर से चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

बैसा

बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कदम चौक, धुसमल हाट के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार व्यक्तियों में अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसमल गांव निवासी सिपीन कुमार महतो एवं उमेश मंडल शामिल है. आरोपित सिपीन कुमार महतो से बरामद मोटरसाइकिल ग्लैमर काले ब्लू रंग की बिना नंबर प्लेट की पायी गयी. आरोपित ने मोटरसाइकिल संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे मैंने उमेश मंडल ग्राम धुसमल से खरीदा है. तब ई-चालान मशीन से उक्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर को सर्च किया तो पता चला उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है. इसके संबंध में पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर थाना में कांड अंकित है. इसी आधार पर उमेश मंडल को भी हिरासत में लिया गया. इसके बाद सिपीन कुमार महतो एवं उमेश मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >