सिंघारापट्टी चौक पर ऑटो से टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर

भवानीपुर-धमदाहा मुख्य सड़क पर

धमदाहा. भवानीपुर-धमदाहा मुख्य सड़क पर सिंघाड़पट्टी चौक के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थानाक्षेत्र के तेलियारी निवासी राजा उरांव और सोनू कुमार बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां बनमनखी गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान सिंघारापट्टी चौक के पास उनकी बाइक की एक ऑटो से सीधी टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >