नामजद अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा थाना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामले के अभियुक्त को पकड़ते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसमें एक मामला हरिपुर का है, जबकि दूसरा मामला विशनपुर का है. शुक्रवार को धमदाहा थाना में दर्ज कांड संख्या 17/26 में नामजद अभियुक्त अमरेश मंडल, निवासी हरिपुर को गिरफ्तार किया. वहीं, शराब पीकर उपद्रव मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि शनिवार को दो अलग- अलग मामलों में दो व्यक्ति को पकड़ा गया है. एक मामला धमदाहा थाना में दर्ज कांड संख्या 17/26 से जुड़ा है. जबकि दूसरा मामला शराब पीने से जुड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >