पूर्णिया. जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा चोरी की गयी एक मैजिक गाड़ी के साथ पीतल एवं कांसा के बर्तन, मोबाईल, स्क्रैप रेडिवाटर, स्क्रैप कॉपर, स्क्रैप मिक्स, स्क्रैप बर्तन एवं कॉपर तार को जप्त करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त.रेहान अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता मनोवर अंसारी और साबीर अहमद, उम्र 33 वर्ष, पिता मो. मुमताज है. जो दोनों तीनपनिया, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के निवासी है. पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
चोरी की गयी मैजिक गाड़ी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया
