श्री श्री आनंद मूर्ति की जयंती पर अखंड कीर्तन

श्रीनगर

श्रीनगर (पूर्णिया). आनंद पूर्णिमा पर श्री श्री आनंद मूर्ति जी की जयंती पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुट्टी धुनेली पंचायत के राय टोला स्थित आनंद मार्ग स्थल पर बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड आनंद इकाई के सचिव यशवंत, जय कृष्णा, सुरेश, सुनील, संजय, राजा, सुधीर, बिंदेश्वरी, विश्वजीत एवं समस्त आनंद मार्ग इकाई के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री आनंद मूर्ति जी की जयंती के शुभ अवसर पर तीन घंटे का अखंड कीर्तन बाबा नाम केवलम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम आनंद मार्ग प्रचारक श्रीनगर भुक्ति पूर्णिया के सदस्यों की ओर से किया गया था. यह कार्यक्रम राय टोला स्थित आनंद मार्ग स्थल के निकट किया गया. बताया कि जयंती के उपरांत समस्त आनंद मार्ग प्रेमियों के लिए विशाल भोज का आयोजन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >