जूट किसानों को महज 44 रुपये में मिलेंगे बीज

श्रीनगर (पूर्णिया)

श्रीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में खेतिहर किसानों को जूट बुआई के लिए उचित दर पर बीज मिलने की सहूलियत दी जा रही है. इसके लिए किसानों को सबसे पहले पाट बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. कृषि समन्वयक धनंजय कुमार ने बताया की एक एकड़ पर प्रत्येक किसानों को दो किलो बीज मुहैय्या कराने का प्रावधान है. प्रत्येक किलो पर किसानों को 144 रुपया का भुगतान करना होगा. वहीं प्रत्येक किलो पर सरकार द्वारा 100 का अनुदान भी किसानों को वापस मिलेगा. यानी 44 रुपये ही किसान को लगेंगे. कृषि समन्वयक ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पचहत्तर एकड़ भूमि में पाट या जूट की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. कम से कम एक किसान को चार किलो बीज दिया जा सकता है. प्रत्येक एकड़ पर दो किलो बीज किसान अपने खेतों में खपत कर सकते हैं. कृषि समन्वयक ने बताया की इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर जूट बीज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त दुकानदार से प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >