बिहार में एक माह के अंदर पूर्णिया में सर्वाधिक बारिश, बना रिकार्ड पूर्णिया. अप्रैल माह में पिछले चार वर्षों के दौरान पूरे बिहार की तुलना में सबसे ज्यादा बारिश पूर्णिया में हुई है. यह बारिश महज पांच दिनों में हुई. मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू अप्रैल माह में बीते 01 मई शुक्रवार की सुबह तक कुल 96.8 मिमी. बारिश हुई है. अगर शुक्रवार 1 मई की रात साढ़े आठ बजे से शनिवार 2 मई को सुबह साढ़े आठ बजे तक का आंकड़ा देखा जाए तो इस दौरान कुल 70 मिमी. बारिश हुई है जो उस आंकड़े से अलग है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह में वर्ष 2022 में पटना और गया में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा जबकि भागलपुर में 2.2मिमी., पूर्णिया में 33.4 मिमी. और बाल्मिकीनगर में 30.6 मिमी. बारिश हुई. इसी तरह वर्ष 2023 में पटना में 4.0 मिमी.गया में 4.6 मिमी. भागलपुर में 58.6 मिमी. पूर्णिया में 11.6 मिमी. और बाल्मिकीनगर में 13.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई. वर्ष 2024 के अप्रैल माह में पटना, भागलपुर, पूर्णिया और बाल्मिकीनगर में बारिश का रिकार्ड शून्य रहा जबकि गया में 0.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई. वर्ष 2025 के अप्रैल में पटना में 60.8 मिमी., गया में 26.5 मिमी., भागलपुर में 76.1 मिमी, पूर्णिया में 60.9 मिमी और बाल्मिकीनगर में 34.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई. इस वर्ष यानी 2026 के अप्रैल माह में पटना में 25.9 मिमी, गया में 20.4 मिमी,भागलपुर में 32.7, पूर्णिया में 96.8 एवं बाल्मिकीनगर में 24.3 मिमी. बारिश हुई है.
बिहार में एक माह के अंदर पूर्णिया में सर्वाधिक बारिश, बना रिकार्ड
बना रिकार्ड
