आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

भवानीपुर

भवानीपुर. 14 फरवरी 2019 को भारत के इतिहास में एक दर्दनाक स्मृति के रूप में दर्ज है जम्मू कश्मीर के पॉल नाम जिले में हुए आतंकी हमले में देश को झकझोर कर रख दिया था. इस कायरता हमले में भारत के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे. पुलवामा हमले के शहीद जवानों को नगर पंचायत भवानीपुर के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान से निकाला गया कैंडल मार्च भवानीपुर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः क्रीड़ा मैदान पहुंचा.इस दौरान मार्च में शामिल छात्रों द्वारा शहीद जवान अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे लगाये गये.कैंडल मार्च में मुख्य रूप से आरभ विमल, अंकेश सुमन, अभिषेक यादव, मनीष कुमार , पीयूष कुमार, संजीव यादव, अंकुश सुमन, विशाल कुमार, कृष्णा कुमार एवं रौशन कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >