सेवानिवृत्त शिक्षिका के निधन पर दी श्रद्धांजलि

बनमनखी प्रखंड

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जानकीनगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बालेश्वर यादव की धर्मपत्नी एवं प्राथमिक विद्यालय जीवछपुर कुवाड़ी मध्य की शिक्षिका सुधा कुमारी की सास शांति देवी का बीते दिनों निधन हो गया.उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.स्व. शांति देवी की स्मृति में आज उनके निज निवास जानकीनगर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम सुंदर यादव, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मनीषी मुनाजी, प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह , प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के कर्मी कमलेश मिश्रा, समूह सदस्य चंदन कुमार शाह, संकुल समन्वयक हर्षवर्धन राय, प्रधान शिक्षक अनिल कुमार यादव, पंकज कुमार देव, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव , नगर पंचायत जानकीनगर के नगर अध्यक्ष रमेश पासवान, मुखिया संजय कुमार पासवान, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष पुतुल भारती ,प्रोफेसर आलोक कुमार यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >