पूर्णिया महिला महाविद्यालय ने दी डॉ शरद प्रभा को श्रद्धांजलि

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका प्रोफेसर डॉ. शरद प्रभा के आकस्मिक निधन पर कॉलेज परिवार में गहरे शोक का माहौल है. बुधवार को पूर्णिया महिला महाविद्यालय में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया . इस शोकसभा में पूर्णिया महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रीता सिन्हा ने दिवंगत डॉ. शरद प्रभा के योगदान की चर्चा की. सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >