दो सप्ताह से ठप पड़ा है परिवहन कार्यालय का कामकाज

दो सप्ताह से ज्यादा समय से ठप पड़ा है

पूर्णिया. जिले के परिवहन कार्यालय में काम काज विगत दो सप्ताह से ज्यादा समय से ठप पड़ा है. हालांकि पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति बनी है बावजूद इसके ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहनों तक के निबंधन, नवीनीकरण, ट्रांसफर आदि से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सब चालान जमा नहीं हो पाने की वजह से हो रहा है. उनका कहना है कि टैक्स जमा करने वाला ऑनलाइन पोर्टल के कार्य नहीं करने की वजह से पूरे बिहार में इसी तरह की स्थिति बनी हुई है. इसके कारण चालकों एवं वाहन मालिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परिचालन टैक्स से जुड़े काम में परेशानी आ रही है. सरकारी पोर्टल ओ-ग्रास का सर्वर ठप होने से आ रही है परेशानी मिली जानकारी के अनुसार सरकार को राजस्व जमा करने वाला सरकारी पोर्टल ओ-ग्रास का सर्वर पूर्ण रूप से ठप पड़ा है जिस वजह से परिवहन कार्यालयों में टैक्स सम्बन्धी मामले का निष्पादन नहीं हो पा रहा है इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में परिवहन कार्यालय में अपने काम को लेकर आये लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है. दूसरी ओर वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस सम्बन्धी कार्य नहीं होने से आम लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी हो रही है उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं उन्हें वाहन चेकिंग के दौरान दंड न भरना पड़ जाये. वहीं बड़े व्यावसायिक वाहनों के मालिकों के माथे पर विलम्ब दंड को लेकर भी चिंता की लकीरें हैं. बोले परिवहन पदाधिकारी पूरे राज्य में यह समस्या बनी हुई है. ओ-ग्रास नहीं बन पाने की वजह से न तो वाहनों का निबंधन हो पा रहा है और न ही किसी तरह का टैक्स ही जमा हो पा रहा है. विभाग लगातार इस दिशा में कार्यरत है इसके जल्द ही ठीक हो जाने की बात बताई जा रही है. विलम्ब दंड को लेकर विभाग द्वारा इस मामले पर विचार किये जाने की संभावना है चूंकि लोग टैक्स जमा करने खुद आ रहे हैं. शंकर शरण ओमी, जिला परिवहन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >