पूर्णिया. भारत की जनगणना-2027 के प्रथम फेज (मकान सूचीकरण) का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व सभी चार्ज पदाधिकारियों,अपर चार्ज पदाधिकारियों,अनुमंडल पदाधिकारियों,जिला स्तरीय नोडल ई-गवर्नेंस पदाधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.यह प्रशिक्षण रजिस्टार सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, बिहार मृत्युंजय कुमार,उप तथा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इसमें सभी कर्मियों को जनगणना से संबंधित कई आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस बार जनगणना से संबंधित सम्पूर्ण कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से किया जाना है. इस बार ””स्व-गणना”” की भी विशेष व्यवस्था की गई है. इसके तहत आम जनता 17 अप्रैल से 31 मई तक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न
भारत की जनगणना-2027
