Purnia, 20 दिन से बंद रास्ते पर मिट्टी डालकर शुरू कराया आवागमन
Copied link
Purnia, 20 दिन से बंद रास्ते पर मिट्टी डालकर शुरू कराया आवागमन
अमौर(पूर्णिया) से सुनील कुमार की रिपोर्ट,
बिना डायवर्सन बनाये मुख्य सड़क काट दिये जाने से 20 दिन से रास्ता बंद था. विधायक अख्तरुल ईमान ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंच वस्तुस्थिति देखी. इसके बाद महज 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कर आवागमन बहाल कर दिया गया. पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के राहुआ के पास का यह मामला है. जहां कल्वर्ट निर्माण के लिए बीच से सड़क काट दी गयी थी. मामला तूल पकड़ने पर जेसीबी लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया. देखते ही देखते कटी हुई सड़क पर मिट्टी डालकर उसे समतल कर दिया गया. अब सड़क पूरी तरह से चलने लायक हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों का कहना है कि सड़क कटने से उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी और इमरजेंसी की स्थिति में काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक, प्रशासन और इस मुद्दे को उठाने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.