गड्डेनुमा सड़क पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी

डगरूआ

डगरूआ. बीते एक सप्ताह से रुक- रुक कर हो रही बारिश की वजह से ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी है.ग्रामीण सड़कों पर कई स्थानों पर सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे भी उभर आए हैं तो कई जगहों पर सड़क टूटने की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है.डगरूआ एनएच 31 को प्रखंड के पतरिंगा से भदाहरा गांव को सीधे तौर पर जोड़ने वाली करीब दस हजार की आबादी तीन किलोमीटर तक इस बदहाल हो चुकी सड़कों पर चलने को विवश है.स्थानीय ग्रामीण नसीम,ताजुद्दीन,रईस आदि के मुताबिक कई जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे उभर आने के चलते इस गड्ढेनुमा सड़क होकर गुजरने वाले कई बाइक सवार सड़क दुर्घटना में जख्मी भी हो चुके हैं.वहीं सड़कों की जर्जर स्थिति व बारिश के बाद हुए जलजमाव के चलते स्कूली बच्चों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से जगह-जगह टूटे व गड्ढे में तब्दील सड़क को अविलंब दुरुस्त करवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >