पूर्णिया. रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी की है. शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों से निकलनेवाली शोभायात्रा के कारण प्रमुख मार्गो पर अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा यह व्यवस्था की गयी है.28 मार्च को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी व व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. मुख्य संगम स्थल मधुबनी बाजार, आरएन साह चौक, रजनी चौक एवं लाइन बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा. थाना चौक, गिरजा चौक, आरएन साह चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार एवं कटिहार मोड़ को कोर ट्रैफिक कंट्रोल जोन घोषित किया गया है.अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी.जुलूस के साथ-साथ यातायात संचालन के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट निरंतर सक्रिय रहेगी.सभी प्रमुख मार्गो पर एम्बुलेंस एवं फायर के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाएगा. जीरो माइल,कसबा से रामबाग की ओर से आने वाली सड़क, जनता चौक,बेलौरी चौक,मरंगा मोड़,मेहता चौक से भारी वाहनों को शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल ने सभी नागरिकों से निर्धारित मार्गों एवं नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है ताकि राम नवमी का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रुप से संपन्न हो सके.
………………………जुलूस मार्ग एवं मुख्य संगम स्थल
> आरएन साह चौक लखन चौक रजनी चौक लाइन बाजार> मधुबनी बाजार डॉलर हाउस चौक नगर निगम चौक आरएन साह चौक> मरंगा पॉलिटेक्निक चौक आरएन साह चौक लखन चौक रजनी चौक लाइन बाजार> मरंगा पॉलिटेक्निक चौक काली फ्लावर मिल के सामने से रजनी चौक लाइन बाजार> लाइन बाजार खुश्कीबाग पूर्णिया स्टेशन सदर थाना कालीबाड़ी अन्य स्थानीय जुलूस उपरोक्त मार्गो में सम्मिलित होंगे.………….
वैकल्पिक व्यवस्था
-सभी भारी वाहनों को अनिवार्य रुप से मरंगा जीरो माइल बायपास तथा मेहता चौक से कोसी नर्सरी होते हुए पॉलीटेक्निक मोड़ के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा. -पूर्णिया मुख्य शहर से प्रस्थान करने वाले सभी प्रकार के बस, बस स्टैंड से पॉलिटेक्निक चौक होते हुए बाइपास के रास्ते शहर से आगमन तथा प्रस्थान कर सकेंगे.– उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन एवं चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.
……………हल्के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था
-कटिहार एवं बेलौरी साइड से आने वाले वाहन जीरो माइल एवं मरंगा बायपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे -बनभाग क्षेत्र से आने वाले वाहन मेहता चौक, कोसी नर्सरी, नवनिर्मित बायपास मार्ग से जीरो माइल, कटिहार तथा भागलपुर की ओर एवं आरकेके कॉलेज के बगल से जाने वाली सड़क से रंगभूमि मैदान तथा जनता चौक की ओर आवागमन करेंगे.
– लाइन बाजार, झंडा चौक, रजनी चौक कॉरिडोर को जुलूस अवधि में पूर्ण प्रतिबंधित घोषित किया जाता है.………..
समय पर आधारित प्रतिबंध
* आरएन साह चौक, गिरजा चौक, मधुबनी बाजार 10 बजे पूर्वाह 9 बजे रात्रि* लाइन बाजार, रजनी चौक 2 बजे अपराह्न 1 बजे रात्रि* आरएन साह चौक, रजनी चौक 2 बजे अपराह्न 10 बजे रात्रि* बेलौरी, कटिहार मोड़ 4 बजे अपराह्न 12:30 बजे रात्रि (आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है.……….
पार्किंग व्यवस्था
निर्धारित पार्किंग स्थल : कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड,जिला स्कूल का क्रीड़ा मैदान,अन्य चिन्हित खुले स्थल. ………….पूर्णतः नो-पार्किंग क्षेत्र
गिरजा चौक,आर०एन०शाह चौक,लाइन बाजार,थाना चौक, रजनी चौक………..
जरूरी हिदायत
> जुलूस मार्ग एवं कोर जोन में निजी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.> बिना आवश्यकता भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर प्रवेश न करें.
> निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, सड़क किनारे पार्किंग पूर्णतः निषिद्ध है.> नशे में वाहन चलाना, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना एवं स्टंट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
…………हेल्पलाइन नंबर
यातायात थानाः- 9031827767/9031827778 आपातकालीन सहायता- 112फोटो. 27 पूर्णिया 8- आरएनसाह चौक ट्रैफिक पोस्ट
