20 लाख से अधिक मूल्य के समान लेकर व्यापारी फरार, केस दर्ज

एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के चेक बाउंस

एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के चेक बाउंस पूर्णिया. शहर के लाइन बाजार के पोस्टमार्टम रोड स्थित एक फर्जी व्यापारी ने घरेलू जरूरत के समान अन्य एक दर्जन से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरों से बैंक का चेक देकर उठा लिया और प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गया. हालांकि, फर्जी व्यापारी ने सामान आपूर्ति करने वालों में पहले अपनी साख बनाने के लिए सामान उठाव कर समय पर भुगतान किया. साख बनते ही बीते मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में सभी डिस्ट्रीब्यूटर से मोटी रकम मूल्य के सामान बैंक का चेक देकर उठा लिया और मौके से फरार हो गया है. फर्जी व्यापारी के द्वारा सामान उठाओ के एवज में दिया गया चेक बाउंस हो जाने के बाद भट्ठा बाजार स्थित अनमोल डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर और रणवीर कुमार की अगवाई में अन्य पीड़ित व्यापारियों ने फर्जी व्यवसाय के खिलाफ केहाट थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. रविवार को पीड़ित व्यापारियों ने स्थानीय सिपाही टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित कर आगे की राजनीति बना बनाई है. पीड़ित व्यापारी रणवीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रोड शिवम इंटरप्राइजेज को पिछले एक महीने से जीएसटी पर माल दिया, जिसका भुगतान नियमित रूप से प्राप्त हुआ. इसी आधार पर विश्वास करते हुए उन्हें चेक के माध्यम से एक 1.44 लाख रुपये का माल दिया. इसके बाद चेक के बैंक में बाउंस होने के बाद यह पता चला की शिवम इंटरप्राइजेज में न केवल उनके साथ, बल्कि अन्य कई व्यापारियों के साथ भी इसी प्रकार धोखाधड़ी की है. अब उक्त फर्जी व्यापारी न केवल प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गया है, बल्कि उसके द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है. उन्होंने बताया कि अन्य पीड़ित व्यापारियों में केसवानी ट्रेडर्स के 61770 रुपये, आयुष्मान मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के 1.07 लाख, शार्क ट्रेडर्स की 1.25, केयरा इंटरप्राइजेज के 2.03 लाख, श्रीकृष्ण के 2.37, ओम इंटरप्राइजेज की 88 हजार, महादेव रामदुलारी इंटरप्राइजेज के 1.37 लाख, शाह इंटरप्राइजेज के 52 हजार, राधिका डिस्ट्रीब्यूटर के 2.01 लाख, मोदी इंटरप्राइजेज के 87 हजार, श्रीराम ट्रेडर्स का 65 हजार एवं ओम डिस्ट्रीब्यूटर के एक लाख रुपये मूल्य के माल लेकर फर्जी व्यापारी फरार हो गया है.केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि व्यापारियों के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में अनुसंधान शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >