अनियंत्रित होकर बुलेट पर पलटा ट्रैक्टर, युवक घायल

युवक घायल

अमौर (पूर्णिया). पलसा-कसबा पथ पर पलसा पुल के समीप एक ट्रैक्टर का गुल्ला अचानक टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल पर पलट गया. इस हादसे में बुलेट सवार युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के बागढर निवासी महेंद्र विश्वास के पुत्र तिरो विश्वास उर्फ त्रिवेणी विश्वास के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >