गिरफ्तार होंगे टॉप 10 मोस्ट वांटेड, बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कई मामलों में फरार कवि पासवान

Bihar STF: पुलिस गिरफ्तार कवि पासवान से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कई और मामले का खुलासा हो सकता है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बिहार के टॉप 10 अपराधी जेल के अंदर होंगे.

Bihar STF: पटना. बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. बिहार पुलिस ने विभिन्न जिलों के टॉप 10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के खिलाफ चलाया है. इस अभियान के तहत सबसे बड़ी सफलता पूर्णिया जिले में मिली है. बिहार एसटीएफ द्वारा पूर्णिया जिले का टॉप-10 वांछित अपराधी कवि पासवान गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बिहार के टॉप 10 अपराधी जेल के अंदर होंगे.

पहले दिन ही मिली सफलता

नए वर्ष के पहले दिन ही बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम एवं पूर्णिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पूर्णिया जिले का टॉप-10 वांछित अपराधी कवि पासवान को जिले के रुपौली से गिरफ्तार किया गया. कवि पासवान जिले के रुपौली के अजहोकोपा थाना निवासी जयकिशोर पासवान का पुत्र है. आरोपी के खिलाफ रूपौली (पूर्णिया) थाना कांड संख्या 162/24 दिनांक 24.10.2024 धारा 308 (4)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है.

हत्या समेत कई मामलों में है आरोपित

पुलिस के अनुसार उक्त अपराधकर्मी बबलु कुमार पासवान माता अंजनी देवी, अजहोकोपा थाना रूपौली जिला पूर्णियों की हत्या में शामिल था. उक्त अपराधकर्मी के विरूद्ध पूर्णिया एवं कटिहार जिले के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार कवि पासवान से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कई और मामले का खुलासा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >